जांगिड़ नवयुवक मंडल का गरबा नृत्य परवान पर
डीडवाना . नगर के जांगिड़ भवन में जांगिड़ नवयुवक मंडल के तत्वावधान में 5 दिवसीय गरबा महोत्सव परवान पर है। प्रतिदिन महिलाऐं छात्राऐं विचित्र वेशभूषाओं में रात्रिकाली गरबा नृत्य का आनन्द ले रही है। हर दिन अलग-अलग आयोजनो के तहत गरबा महोत्सव मनाया जा रहा है।
डीडवाना नगर मे इस भव्य आयोजन को लेकर दर्शकों की भीड़ भी भारी संख्या मे देखने को मिल रही है। सादगी एवं अनुसाशित रूप से चल रहे इस महोत्सव का समापन सोमवार को होगा। शनिवार रात्रि को क्षेत्र के डीएसपी धरम पूनियां ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि हालांकि जिला मुख्यालय है परन्तु छोटे से इस शहर में इस प्रकार के आयोजनों को देखकर मुझे अपने बपचन के दिनों की याद आ गयी है जब अपने मूल पंजाब क्षेत्र मे ऐसे आयोजनों मे जाते थे। बड़े शहरों मे ऐसे आयोजन होते है परन्तु इस स्थान पर शांत पूर्वक आयोजन देखकर यह खुशी होती है कि यहां के लोग शांत प्रिय ही नही बल्कि संस्कारित भी हैं। इस दौरान पार्षद नितेश बाजारी, समाजसेवी हरीश मोदी, बचपन स्कूल खुनखुना के विनोद चौधरी, राकेश चौधरी, विवेकानंद स्कूल के धर्मवीर पलसानियां, ड्रीम हाई स्कूल के कौशलेश पूनियां, चेतन सोनी, एसबीआई बैंक के योगेश लाल शर्मा, करणी फर्नीचर के रमेश शर्मा, ढ़ाका मोट्र्स के मनोज ढ़ाका मंचस्थ उपस्थित थे। वहीं गरबा नृत्य प्रतियोगिता में छोटे बच्चों मे नीलेश प्रथम, आरूष अग्रवाल द्वितीय एवं बालिका में प्रियांशी प्रथम, इर्षिता द्वितीय वहीं महिला वर्ग में निकिता प्रथम, भावना सोनी द्वितीय, मनीषा तृतीय रही। वहीं छात्रा वर्ग में अमानत प्रथम, वंदना द्वितीय, खुशबू स्वामी तृतीय रही। इस दौरान एंकर सान्न पारीक, नीतू जांगिड़ व बाबुलाल जांगिड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। निर्णायक की भूमिका प्रियांशी शर्मा व नीतू जांगिड़ ने निभाई।