Dark Mode
गंगापुर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव आयोजित

गंगापुर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव आयोजित

गंगापुर भीलवाडा. नगर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नवरात्री के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि विजयलक्ष्मी जी दाधीच का स्वागत किया गया । सभी महिलाओं ने विशेष पोशाक में सज धज कर और सुंदर सजीले डांडियों के साथ गरबा नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिता रखी गई जिसमें राधा कृष्णा प्रतियोगिता में प्रिया जागेटिया और शिल्पा सोमानी प्रथम रही, डांडिया सजावट में प्रिया जागेटिया प्रथम रही, गरबा नृत्य मे निर्मला मुंदडा प्रथम रही, ड्रेस अप में अनीता मुंदडा प्रथम रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष चंदा जागेटिया सचिव सीमा समदानी व मंडल की सभी बहनों की सहभागिता रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!