कचरा बने कचरा पात्र
गजसिंहपुर. नगर पालिका गजसिंहपुर द्वारा कचरा संग्रहण के लिए आवश्यक स्थान पर रखे कचरा पात्र अब स्वयं कचरा बन चुके हैं। कस्बे के अधिकतर स्थानों से इन कचरा पात्रों को उठवाकर नगर पालिका उद्यान के एक कोने में फेंका हुआ है। यहां कचरा पात्र स्वयं कचरे के रूप में पड़े हुए हैं। गौरतलब है कि इन कचरा पात्रों को कचरा संग्रहण के लिए भारी बजट से बनवाया गया था। इन कचरा पात्रों को कस्बे के विभिन्न गलियों में जरूरत के स्थान पर रखवाकर कचरा संग्रहण किया जाता था। कचरा भरने के उपरांत कचरे को ट्राली में लोड कर कचरा पात्रों को खाली कर दिया जाता था। लेकिन अब इन कचरा पात्रों को संपूर्ण मंडी से उठवा लिया गया है और कचरा पात्र खुद कचरा बन गए हैं। इस बंद में अधिशासी अधिकारी मीणा गजसिंहपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य गाड़ी द्वारा किया जाने लगा है। इस कारण इन्हें गलियों से उठवा लिया गया है।