Dark Mode
अजमेर में गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत , 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने मकान और ट्रक भी आग की चपेट में आए,

अजमेर में गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत , 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने मकान और ट्रक भी आग की चपेट में आए,


AJMER  ...अजमेर के नेशनल हाईवे-8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात 12:30 बजे के गैस टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि 500 मीटर का क्षेत्र आग का गोला बन गया। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए।

इलाज के दौरान शुक्रवार एक और घायल की मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे दो ट्रक समेत कई दोपहिया भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद तेज धमाके होते रहे। मृतकों में गैस टैंकर का चालक और मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रेलर का चालक शामिल हैं। 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इनमें से तीन को जेएलएन अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया है। उधर, मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास के एरिया में आग फैली गई। 10 से अधिक मकान भी चपेट में आ गए। आग से प्रभावित करीब 10-12 घरों को खाली करा लिया गया है। आग लगने से कई घरों में दरारें आ गईं।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद सुराना पोल फैक्ट्री के चौकीदार हुसैन ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलते ही रात 1 बजे कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये भिड़ंत मार्बल ब्लॉक से भरे ट्रेलर और एलपीजी टैंकर में हुई थी। इसी दौरान एक अन्य ट्रेलर मुंबई से दिल्ली के लिए सोयाबीन भरकर जा रहा था। इसका ड्राइवर नोखा निवासी सुंदर पुत्र मुनीराम अजमेर रोड पुलिया के समीप से गुजर रहा था तभी वह भी आग की चपेट में आ गया और आग लग गई। इस हादसे में सुंदर घायल हो गया। पुलिस अन्य मृतकों और घायलों की जानकारी जुटा रही है।



 

 

 

टैंकर में भरी थी एलपीजी गैस अजमेर रोड बाईपास व देलवाड़ा रोड बाईपास के बीच गुरुवार देर रात एलपीजी गैस से भरे टैंकर और मार्बल ब्लॉक लाद कर ले जा रहे ट्रेलर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। गोले की तरह छूटी आग की चपेट में पास से गुजर रहा सोयाबीन से लदा एक ट्रक भी आ गया। लपटों में घिरकर तीनों वाहन जल गए। आग आसपास के एरिया में भी फैल गई।

अजमेर में गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत , 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने मकान और ट्रक भी आग की चपेट में आए,

नेशनल हाईवे-8 पर लगा जाम एक्सीडेंट के बाद से नेशनल हाईवे-8 रात से ही जाम है। एक बार के लिए दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। हालांकि करीब ढाई घंटे बाद रात तीन बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद वन-वे शुरू किया। डाबर सदर थाना पुलिस के द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह तक रूट डायवर्ट किया हुआ था। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है।

अजमेर में गैस टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत , 4 जिंदा जले,हाईवे किनारे बने मकान और ट्रक भी आग की चपेट में आए,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!