Dark Mode
1008 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा से शुरू हुई गौभागवत कथा

1008 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा से शुरू हुई गौभागवत कथा

गंगापुर-भीलवाड़ा. निकटवर्ती गांव गलवा में श्री गौ भागवत कथा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।  कथा कमेटी के सदस्य भंवर लाल खारोल ने बताया कि राष्ट्रीय  गौ भक्त संत गोपालानंद  सरस्वती के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया श्री बजरंग बली के मंदिर पर पूजा अर्चना पश्चात शोभायात्रा बैंड बाजे, घोड़े बग्गी,राधा कृष्ण की झांकी से सज्जी हुई  गाँव के प्रमुख मार्गों से होती हुई दाता का बावजी देवनारायण के स्थान पर पहुची । शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पीसीसी मेंबर रणदीप त्रिवेदी, राजेन्द्र त्रिवेदी , भाजपा नेता रूप लाल जाट,रायपुर नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल छिपा, शिवराज सिंह बाड़ी, शिवलाल जीनगर, जीएसएस अध्यक्ष अरविंद चौधरी,  एडवोकेट पर्वत सिंह, रघुवीर सिंह, कुलदीप त्रिवेदी, भगवान सिंह,नाथूलाल शर्मा,बाबूलाल टांक, के साथ  राजनीति से जुड़े हुए कई महानुभव ,सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। खारोल ने बताया कि कथा में सभी भक्तों के भोजन प्रसादी का आयोजन भी कमेटी द्वारा किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!