Dark Mode
गौ चिकित्सालय पण्डोखर धाम ट्रस्ट ने 11000 रू की सहायता प्रदान की

गौ चिकित्सालय पण्डोखर धाम ट्रस्ट ने 11000 रू की सहायता प्रदान की

 निमराना । झज्जर हरियाणा स्थित गौ चिकित्सालय पण्डोखर धाम ट्रस्ट की ओर से गुरुशरण महाराज ने 11000 रू की सहायता राशि प्रदान की। पण्डोखर थाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अलवर राजस्थान से गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष गुलशन भारद्वाज पण्डोखर धाम दर्शन आशीर्वाद हेतु आए हुए थे। उन्हें यहां आकर दिन में ज्ञात हुआ कि ग्राम की एक गाय गहरे गड्ढे में गिर गई थी। जिसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है व उसके पैरों में भी गंभीर चोट आई थीं। गाय दर्द से तड़प रही थी गोसेवक गुलशन भारद्वाज को जानकारी मिलने पर उन्होंने पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता से संपर्क किया और हरियाणा से गौ एम्बुलेंस बुलाने का सुझाव दिया। जिसे उन्होने तुरंत स्वीकार कर सहमति प्रदान की। झज्जर हरियाणा स्थित गौ चिकित्सालय से रात्रि को गौ एम्बुलेंस पण्डोखर धाम पहुंच गई। पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में पण्डोखर धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुशरण महाराज ने गौसेवक गुलशन, प्रदीप और विक्की को आशीर्वाद प्रदान कर सम्मानित किया और ट्रस्ट की ओर से 11000 रू की सहयोग राशि प्रदान की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!