गौसेवा प्रमो:धर्म - माधु सिंह देवड़ा
फलोदी . देणोक गांव में चल रही गौ सेवार्थ भागवत कथा के पांचवे दिन भाजपा नेता डॉ माधु सिंह देवड़ा पलीना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जंहा पर माधु सिंह देवड़ा का साफा व माला पहनाकर कथावाचक हेमन्त महाराज दाधीच व देणोक ग्रामवासियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
माधु सिंह देवड़ा ने अपने सम्बोधन में आयोजक कमेटी का आभार प्रकट करते हुए कहा की गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है, ये बहोत ही पुण्य का कार्य है, इसमें सभी को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए, समय समय पर गौ सेवा के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए,साथ ही माधु सिंह देवड़ा ने देणोक गौशाला निर्माण के लिए दो लाख इक्यावन हजार रुपए की राशि भेट की जिसपर सभी ग्रामवासियो ने खुशी प्रकट करते हुए देवड़ा का आभार जताया।