Dark Mode
गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ झगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ झगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने विराट कोहली के खिलाफ अलग एजेंडा चलाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। गौतम गंभीर और विराट कोहली आईपीएल 2023 के दौरान जमकर बहस हुई थी। उस विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों के फैंस ने ये लेबल लगाया है कि गंभीर और कोहली के बीच दु्श्मनी है।
गौतम गंभीर ने कोहली के साथ हुए विवादों पर उस समय विराम लगा दिया, जब उन्होंने विराट कोहली पर एक सवाल का जवाब देकर कोहली फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, डिज्नी+ हॉटस्टार पर एक शो के दौरान होस्ट जतिन सप्रू ने पूछा कि, किस गेंदबाज के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया? इस पर गंभीर ने तुरंत जवाब दिया कि, लॉकी फर्ग्यूसन।

सही जवाब देने के तुरंत बाद गंभीर के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी और उन्होंने कहा कि ये आप बार-बार दिखाना, मुझे सब कुछ याद रहता है। लड़ाई मेरी सिर्फ मैदान पर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!