Dark Mode
जीत के बाद सरवाड़ पहुंचने पर गौतम का गर्मजोशी के साथ स्वागत

जीत के बाद सरवाड़ पहुंचने पर गौतम का गर्मजोशी के साथ स्वागत

सरवाड़. भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन गौतम के जीत दर्ज करने के बाद सरवाड़ पहंुचने पर लोगो द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह लोगो ने गौतम को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गौतम ने कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगो ने उन्हे जिताया है वे उनके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगे। गौतम ने कहा कि वे बिना भेदभाव के क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगे। उन्होंने कहा कि यह जीत आम जनता व कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है। इससे पूर्व गोतम का चमन चौराहा, लिंक रोड़, बस स्टैंड पर लोगो ने स्वागत किया। इस दौरान गौतम ने बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, राधेश्याम पोरवाल, हरि मोहन शर्मा, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह, शैलेंद्र जैन, पूर्व प्रधान किशन लाल बैरवा, सुनील माहेश्वरी, सरपंच नीलम दूनीवाल, गुमान सिंह गुर्जर, भागचंद जाट, अजय पारीक, किशन सिंह लाखनोत, नेमीचंद मेवाड़ा, नितेश कमूट, छोटू भाटी, इशाक राठौड़, सौरभ शर्मा, करण बंजारा, भगवान भट्ट, शिवप्रकाश आचार्य, विष्णु साहू, रामस्वरूप वैष्णव, महेश खाती, दुधाराम कीर, प्रदीप डोडिया, पवन साहू, देवराज बैरवा,चेनसिंह पगारिया, जितेंद्र दमामी, दीपक माली, मयंक मेवाड़ा, रामेश्वर गोस्वामी, राजवीर भीचर, नंदकिशोर रेगर, कुशल सोनी, घनश्याम आचार्य, इमरान तंवर, कन्हैयालाल सैनी, इरफान मंसूरी, मोकम खटीक, मनोज शर्मा, शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!