जन कल्याण योजना की जानकारी दी
रतनगढ़ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति की और से सामाजिक कार्यकर्ता संतोष इंदोरिया ने आज गुरूवार को ग्राम हामूसर एवम नगर पालिका टाउन हॉल में राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप मैं जन कल्याण योजना की जानकारी दी व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह निषेध अभियान व 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन को विस्तार से बताया एवम आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।