Dark Mode
ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कर कार्यों की जानकारी दी

ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कर कार्यों की जानकारी दी

सुमेरपुर. सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण दल ने सुमेरपुर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचयत में नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। सरपंच परबत सिंह राणावत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सलोदरिया में सामाजिक अंकेक्षण दल की ओर से दिनांक 10/03/2023 से 15/03/2023 तक नरेगा कार्यों का अंकेक्षण किया जा रहा है जिसमे नरेगा के पूर्ण कार्य व प्रगतिरत कार्य,अपूर्ण कार्यो का सत्यापन,स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना 15 वित्तीय आयोग और मिड डे मिल का वित्तीय वर्ष 2020- 2021 व 2021 - 2022 व 2022 - 2023 (प्रथम छः माह ) तक के समस्त कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा। वही 16 मार्च 2023 को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राप सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे समस्त ग्राम वासियो को आमंत्रित किया गया है और नरेगा संबंधित समस्याओ का समाधन किया जायेगा। इस मौके पर सरपंच परबत सिंह राणावत,ग्राम विकास अधिकारी हिराराम देवासी,कनिष्ठ सहायक गणेशाराम सोनल,BRP हरिराम देवासी व VRP जशोदा कुमारी,मधुबाला,वीरू व मेट प्रिति वैष्णव,राहुल,झुन्ज,कानाराम मीणा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!