निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न एप की जानकारी दी
रतनगढ़ । स्वीप गतविधियो के अंतर्गत पंचायत समिति परिसर में मतदाता जगरुकता हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न एप की जानकारी दी गयी। वोटर हेल्प लाइन एप, सक्षम, के वाई सी एप इत्यादि डाउनलोड करवाये गये। कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास ने बताया कि सी विजिल अप में शिकायत कर्ता की जानकारी गुप्त रखी जाती है व शिकायत का निराकरण 100 मिनट में किया जाता है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री भंवरलाल डुडी ने वी एच एप से अपना नाम व बूथ का नाम खोजने की जानकारी देकर अधिकाधिक एप डाउनलोड करने हेतु कहा। कार्यक्रम में पवन जोशी, सहायक विकास अधिकारी संजय भोजक, लालचंद, धनराज मेघवाल, आशिष कुमार, कपिल गुप्ता, लीलाधर् सारस्वत, बसंत शर्मा, श्रीमती शमीम, पुष्पा भाटी, चन्द्र प्रकाश, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहें।