कल्याणकारी योजना की जानकारी दी
रतनगढ़ । देहात ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी की ओर से पूसाराम गोदारा के सानिध्य में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न गांवों में चौपाल पर सभाएं कर राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा व राज्य सरकार की योजनाओं के स्टीकर वितरीत कर आमजन की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई। पीसीसी सदस्य पूसाराम गोदारा ने कहा कि कॉग्रेस के त्याग, तपस्या व बलिदान के इतिहास के कारण विश्व में भारत का नाम एवं राज्य सरकार ने गरीब, शोषित, मजदूर एवं विकास आदि के लिए एतिहासिक योजनाएं शुरू कर आमजन को राहत प्रदान की है। सभाओं को पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, देहात अध्यक्ष कालूराम मेघवाल, पूर्व उप प्रधान दीवानसिंह भानिसरिया, भानीराम मेघवाल, रामकरण छापर, महेश पुरोहित, पीथाराम मेघवाल आदि ने राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य रूप से ग्राम घुमांदा, खुडेरा बड़ा व छोटा, जांदवा, बछरारा, बीरमसर, मेघवालों की ढ़ाणी, ठठावता आदि गांवों के दौरे के दौरान हीरालाल, धनाराम पूनिया, गिरधारी प्रजापत गोपीराम आदि उपस्थित थे।