विद्यार्थियों एवम् संकाय सदस्यों को जीवन रक्षक ट्रेनिंग दी
सीकर। लायन्स क्लब सीकर सनराइज एवं जैन सी पी आर ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज मीरा बालिका विद्यालय,नाथावतपुरा में सी ओ एल एस कंप्रेशन ओनली लाईफ सपोर्ट के ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवम् संकाय सदस्यों को जीवन रक्षक ट्रेनिंग दी गई।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम विद्यालय प्राचार्य मंजू शेखावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात लायंस क्लब सीकर सनराइज की अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ संपत्ति मिश्रा ने ट्रेनिंग की रूपरेखा एवम् उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता लायन डॉ प्रियंका मिश्रा ने सी पी आर के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे अचानक हार्ट के बंद हो जाने पर सिर्फ दो हाथो का उपयोग कर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। तत्पश्चात प्रोजेक्ट चेयरपर्सन वरिष्ठ एनस्थिसियोलोजिस्ट डॉ एन डी मिश्रा एवम् ट्रेनर महावीर,लायन अरुणा कुमावत, प्राचार्य मंजू राठौड़ ने सभी फैकल्टी मेंबर्स एवम् विद्यार्थियों को मेनिकिन (डमी)पर सी पी आर का प्रायोगिक अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में 90 विद्यार्थी एवम् संकाय सदस्य उपस्थित रहे।