पाली एवं सिहड़ा प्रकरण को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
फलोदी . उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को दलित अधिकार अभियान फलोदी एवं समता सैनिक दल राजस्थान के बैनर तले एडीएम कार्यालय फलोदी के आगे एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री,
मुख्य सचिव, आईजी जोधपुर एवं एसपी जोधपुर ग्रामीण के नाम का ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में पाली जिला मुख्यालय पर सैंचुरियन मैरिज गार्डन में बने सीवरेज हौद की जहरीली गैस रिसाव से वाल्मिकी समाज के युवा भरत, करण एवं मनीष वाल्मिकी की दर्दनाक के मामलें में सभी मृतको के परिवार को 1-1करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मैरिज गार्डन संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, पाली जिला कलक्टर एवं नगर परिषद के सभापति को निलंबित करने एवं सिहड़ा गांव में 6 दिन पहले घटित हुए रेंवतराम भील हत्याकांड खुलासा करने के लिये विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई है।