Dark Mode
सरवाड में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन का दिया प्रशिक्षण

सरवाड में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन का दिया प्रशिक्षण

सरवाड़. कस्बे में पंचायत समिति सभगाार में बुधवार को मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर के आदेशानुसार स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में सरवाड़ पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ट सहायक, ग्राम रोजगार सहायको ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी सुधीर पाठक विकास ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रेल 2020 के अवसर पर सरकार द्वारा स्वामित्व योजनाआरम्भ की गई। सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थ व्यवस्था और समाज पर दूरगामी प्रभाव को देखते हुए इस योजना का क्रियान्वयन पंचायतीराज विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासो से किया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षक नन्दकिशोर कुमावत ने बताया कि सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्वामित्व योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लाभार्थी ग्रामीणों को पट्टा/विक्रय विलेख एवं रजिस्ट्री भौतिक रूप से देने के साथ-साथ दस्तावेजों की पीडीएफ फाईल भी प्रेषित की जावेगी। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीणों के काम ऑनलाइन हो जाएंगे। सरकार गांवों में ड्रोन का उपयोग करके डिजिटल सर्वेक्षण किया जावेगा और पात्र लोगों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान किया जावेगा। रघुवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रत्येक राजस्व ग्राम की आबादी भूमि का मानचित्र ड्रोन के जरिये फोटोग्राफी तैयार की गई। फोटोग्राफी के उपरान्त भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप 1.0 में इमेजों अनुसार प्रत्येक भूखण्ड एवं निर्मित भवन का सर्वे- ग्राम स्तरीय सर्वे समिति-ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ट सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, संबंधित राजस्व ग्राम के वार्ड पंचों की समिति द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!