गवरादेवी व्यास बनी राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष
फलोदी . राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष पद पर गवरादेवी व्यास फलोदी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान केशरी चन्द शर्मा और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुणा गौड़ ,जोधपुर देहात अध्यक्ष भरत दाधीच ,मदनलाल शर्मा और जिला देहात संगठन मंत्री जगदीश बोहरा फलोदी और प्रदेश कार्यकारणी और जोधपुर देहात कार्यकारणी पदाधिकारियों सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। और फलोदी शहर और तहसील ग्रामीण कार्यकारणी और सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया है । सन्गठन ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष गवरादेवी व्यास को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने सबको साथ लेकर चलने समाज हित को सर्वोपरि मानते हुए अपनी सेवाए देगी । फलोदी शहर और तहसील ग्रामीण कार्यकारणी के प्रभारी और संयोजक जगदीश बोहरा बोरू, शिविर बोहरा, शिव कुमार व्यास ,सुरेश जोशी, दिनेश पंचारिया, कृष्ण मुरारी बोहरा, और विप्र समाज फलोदी ने खुशी जाहिर करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।