Dark Mode
धरियावद में गवरी नाच का आयोजन, उमड़ा जनसमूह

धरियावद में गवरी नाच का आयोजन, उमड़ा जनसमूह

धरियावद। मेवाड़ की परंपरागत लोकनाट्य शैली गवरी का अद्भुत आयोजन शुक्रवार को नगर के उदयपुर रोड नई कॉलोनी प्रांगण में किया गया। जिसमे उदयपुर जिले के तहसील मावली चाईला खेड़ा गांव-गांव से आए कलाकारों ने देवी-देवताओं के स्वरूप धारण कर परंपरागत वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ गवरी का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। जिसमे कलाकार गवरी के भमरु रमेश उकार राधू पेमा पन्ना लाल सहित टीम ने विभिन प्रकार के जिसमे कालू कीर हटिया दाङमा कालका माता कांजी माराज गुजरिया प्रेम चोखा कला की देवी अम्बा राजा का नजरिया मीणा वंजारा चौथ मीणा सहित कार्यक्रम दिखाए गवरी नाच देखने के लिए नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित हुए। पूरे दिन चले इस आयोजन में कलाकारों ने धार्मिक कथाओं व सामाजिक संदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियाँ दी। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर आनंद लिया। गवरी नाच देखने वाले श्रद्धालु इसे साल भर की विशेष परंपरा मानकर उत्साह से शामिल हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!