गायत्री इंग्लिश मीडियम स्कूल का पांचवीं बोर्ड परिणाम शानदार
नवलगढ. गायत्री इंग्लिश स्कूल नवलगढ़ का 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शानदार। संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ का कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा।विद्यालय परिवार में खुशी और उल्लास का माहौल। बदलते जमाने का स्मार्ट स्कूल गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ का कक्षा 5वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100% रहा। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि कुल विद्यार्थी- 33, प्रथम श्रेणी - 33, दिव्या सैनी पुत्री श्री बाबूलाल सैनी, हिमांशु ढाका पुत्र श्री हरलाल ढाका, हितेश सैनी पुत्र श्री बाबूलाल सैनी, वर्षा चावला पुत्री श्री विजय कुमार चावला, सौरभ चावला पुत्र श्री नंदकिशोर चावला, तनिष्का असवाल पुत्री श्री जितेंद्र असवाल ने प्राप्त किए 95% से अधिक अंक।
95% से अधिक 6 विद्यार्थी, 80% से अधिक 15 विद्यार्थी,70% से अधिक 12 विद्यार्थी, सभी विद्यार्थियों के फर्स्ट डिवीजन, परीक्षा परिणाम 100%, गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा के नेतृत्व में व्याख्याता कैलाश सैनी के मुख्य आतिथ्य में टॉपर्स विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्याख्याता कैलाश सैनी ने कहा कि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा के सानिध्य में विद्यार्थी दिनों दिन बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर रहे है। इस क्षेत्र में आज गायत्री गुरुकुल के कारण कई लोग अच्छे - अच्छे पदों पर जाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
5वीं, 8वीं,12वीं साइंस और 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 100% होना विद्यालय के द्वारा कठिन परिश्रम का परिचायक है। विद्यार्थियों में खुशी की लहर, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं। एग्जाम इंचार्ज रणवीर सिंह राव ने बताया कि कुल 33 विद्यार्थियों में से सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, माता-पिता जैसा स्नेह देने वाले गुरुजनों का मार्गदर्शन, विद्यालय का अनुशासन, अपने माता-पिता तथा प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार दायमा एवं विद्यालय परिवार को दिया। इस अवसर पर व्याख्याता रणवीर सिंह राव, कैलाश सैनी, राजेश कुमार चौहान, विद्याधर सांखला, चंचल सिंह, संगीता पायल, सपना सैनी, अर्जुन गहलोत, गजानंद दर्जी, दर्जनों विद्यार्थी एवं रामनिवास सैनी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।