बैशाख पूर्णिमा पर लाखों घरों में गायत्री महायज्ञ
रतनगढ़ । गायत्री परिवार लाखों घरों में गायत्री महायज्ञ करवायेगा। राजस्थान के प्रान्तीय प्रचारक गोपाल स्वामी ने बताया कि आज 5 मई 23, वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को सुबह 7 से 11 बजे के मध्य पूरे देश में किसी भी समय एक साथ यह यज्ञ संक्षिप्त रूप में सभी घरों में लोग स्वयं ही करेंगे। कोरोना, लम्पी जैसी भीषण आपदाओं से रक्षार्थ एक समय एक साथ लगाई हुई आहूतियाँ प्रभावशाली ढंग से वातावरण परिशोधन करती हैं। यह प्रयोग पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु गायत्री परिवार के महिला मण्डल की परमाणा ताल स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर गोष्ठी उपाचलिक प्रभारी नीलम शर्मा, भगवती स्वामी, रंजना माली, पुष्पा शर्मा आदि ने गोष्ठी की। जगदीश प्रसाद माली, विनोद गुप्ता, सोहन लाल खटोड़, महावीर प्रसाद सांखोलिया आदि परिजन खोपरा, हवन सामग्री, समिधा के किट बनाकर घर घर निःशुल्क बाँटने में जुटे हैं।जिन्हें किट न भी मिले वो भी थोड़ी अग्नि जलाकर घी की 24 आहूतियाँ गायत्री मंत्र बोलकर अवश्य लगायें।