गीता से सदमार्ग पर चलने कि मिलती है प्रेरणा: पुरोहित
फलोदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कला में आज गीताजयंती उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने कहा कि गीता ऐसा ग्रंथ है जो जीवन के किसी भी काल खंड़ में किसी भी परिस्थिति में द्वंद होने पर सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गीता जयंती पर विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने गीता के श्लोक का सस्वर वाचन किया, श्लोक और उसके अर्थ को प्रस्तुत किया एवं गीता प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तेज पुरी , किशन , गौरी शंकर, अरविंद सुथार, प्रमोद आलड़िया, रमेशसिंह, प्रमोद थानवी बंसीराम, दानाराम, कविता, ज्योति शर्मा, रामेश्वर ,विकास जांगिड़ आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के सभी बच्चों को गीता पुस्तिका निशुल्क भेंट की गई ताकि बच्चे नित्य श्लोक का अभ्यास कर सकें।