Dark Mode
गहलोत सरकार ने किसानों, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है-रामकुमार वर्मा

गहलोत सरकार ने किसानों, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है-रामकुमार वर्मा

टोंक  । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सत्ता बचाने में लगे हुए है,जबकि राजस्थान में जंगलराज कायम हो गया है, आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अशोक गहलोत सरकार का ध्यान नहीं है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मंगलवार को सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने बताया कि राजस्थान की कांग्रेसनीत अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं किसानों की हो रही दुर्दशा को उजागर करने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश भर में ‘‘नही सहेगा राजस्थान’’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका समापन 1 अगस्त को जयपुर में किया जावेगा। उन्होने कहा कि एक ओर जहां केन्द्र की मोदी सरकार सेवा, सु-शासन, गरीब कल्याण एवं देश के विकास के लिए कार्य कर रही है, वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार ने किसानों, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है। राजस्थान सरकार के मुखिया को केवल सत्ता चाहिए, उन्हें राजस्थान की जनता की चिंता नहीें है। भ्रष्टाचार चरम पर होने के कारण राजस्थान में हुई 20-22 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में से 18 परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये है, प्रदेश के युआईटी विभाग के दफ्तर में भारी मात्रा में नगद राशि एवं सोना पाया जाना भ्रष्टाचार को उजागर करता है। लोक सेवा आयोग युवाओं का भविष्य है, जिसके सदस्य भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े जा रहे है, यह सब कांगे्रस सरकार की शह पर हो रहा है। आज सरकार के मंत्री एवं विधायक सदन में भ्रष्टाचार को उजागर करते है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता है। गहलोत सरकार का एक मंत्री द्वारा लाल डायरी से भ्रष्टाचार की पोल खोलना चाहता था, लेकिन उसके साथ विधानसभा में जो दुव्र्यवहार हुआ, वह लोकतंत्र में ठीक नहीं है। उन्होने कहा कि अब यह सब नहीें सहेगा राजस्थान। भाजपा सदा ही जनता की सहयोगी रही है। अपराधों के मामलों में आज कोई सुरक्षित नहीं है। सदा से शांत प्रदेश रहा राजस्थान में महिलाओं के साथ घोर अत्याचार हो रहे है। दलित महिलाओं के साथ बलात्कार एवं हत्यायें हो रही है, पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश के पुजारी आत्महत्यायें कर रहे है। सरकार में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को सरकार का मिल रहा संरक्षक के चलते  मुकदर्शक बने हुए है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने अशोक गहलोत से कहा है कि यदि आप सरकार नहीं चला पा रहे है तो कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते है?। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा किसानों का नाम मात्र ऋण माफ कर अपनी पीठ थपथपा रहे है, किसानों को फसल के लिए आज खाद-बीज नहीं मिल रहा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से किसानों के खातों में किसान नीधि की किस्त के रूपये डाल रहे है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजली स्वरूप संविधान दिवस की घोषणा करते हुए संविधान के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्य कर रहे है। उन्होने मणीपुर की घटनाओं को लेकर कहा कि संसद में गृह मंत्री अमितशाह चर्चा कराना चाहते है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी मणीपुर की घटना को लेकर खेद व्यक्त कर चुके है। अशोक गहलोत की सारी राहत योजनाऐं थोथी घोषणाऐं मात्र है। आज प्रदेश में अपराधिकरण का बोलबाला है।  प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। लाल डायरी की जांच होनी चाहिए, जिससे कई घोटाले जनता के सामने आ सके। उन्होने अंत में कहा कि राजस्थान के जन-मानस ने अपना मन बना लिया है कि अब राजस्थान में भाजपा का शासन लाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, उपाध्यक्ष संतकुमार जैन, हंसराज धाकड़, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक नीलिमा आमेरा, विस्तारक विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, शिवराज गोरा, जिला परिसद सदस्य रामजीलाल बैरवा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!