गहलोत सरकार ने जनता का विश्वास खोया , त्रिवेदी
सोजत। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी ने कहा की कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है, कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है सचिन पायलट व अशोक गहलोत की आपसी गुटबाजी के कारण प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है मुख्यमंत्री गहलोत केवल घोषणा वीर बन कर रह गये है प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा की बेरोजगारो को भत्ता देने के वादे हो या किसानों की कर्जमाफी का वादा, गहलोत सरकार इन वादो को पूर्णतया भूल चुकी है। त्रिवेदी ने कहा की राज्य में प्रतिदिन कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है, आये दिन हत्या एवं ब्लात्कार् जैसे संगीन अपराधो मे वृद्धि हो रही है, आमजन मे भय व्याप्त है जबकि अपराधी मस्त हो बेखौफ घूम रहे है।