विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न
नाहरगढ़. कस्बे के लालकिले में स्थित में मां आशा पाला मंदिर परिसर में विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक आशापाला माता मन्दिर के सभागृह में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें जिले की साधारण सभा व जिले के अंतर्गत संचालित सभी 13 विद्यालयों के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय सदस्य एवं सभी प्रधानाचार्य, साधारण सभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साधारण सभा का उद्घाटन विभाग संघचालक रमेश मेहता, सुरेन्द्र अरोड़ा प्रान्तीय सह मन्त्री जिला अध्यक्ष प्रमोद राठौर, रामेश्वर गर्ग ने संगठन की परंपरा अनुसार माता सरस्वती, ओम व भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया।जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के प्रारंभ में समाज सेवा को सर्वोपरि रखने वाले विद्या भारती के कार्यकर्ता जो प्राकृतिक आपदा, राष्ट्र सेवा करते हुये दिवंगत हुए, उनको द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। जिला मंत्री अशोक कुमार योगी द्वारा विगत जिला साधारण सभा बैठक का वाचन किया गया। जिसकी साधारण सभा ने सामूहिक ओमकार ध्वनि के साथ पुष्टि की। प्रतिवेदन के बाद जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम नामा द्वारा विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां का प्रस्तावित बजट 2023-24 का वार्षिक बजट व वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया। जिसको सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने छात्रनिधि समर्पण अभियान,आचार्य विकास तथा समर्पण भाव को विकसित करने की जानकारी से अवगत कराया।द्वितीय सत्र मे सभा में जिले के सभी विद्यालयों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्य विस्तार हेतु अपने सुझाव साझा किये।इस अवसर पर मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रान्त के प्रान्तीय सह मन्त्री सुरेन्द्र अरोड़ा ने विद्या भारती साधारण सभा व कार्यकारिणी बैठक के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन में हम सब कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहे।हमें अपने कार्य को सर्व स्पर्शी वह सर्वव्यापी बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाना है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 की कार्य योजना पर से अवगत कराते हुये संगठन की नीति निर्धारण की जानकारी देते हुए विद्या भारती शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020, क्रिया आधारित शिक्षण, आचार्य प्रशिक्षण, प्रभावी संस्कार केंद्र,कौशल विकास एवं 2025 तक संगठन विस्तार योजना पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्या भारती के जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कार्यक्रम व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रस्ताव से अवगत कराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह कैलाश नामा ने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए। हम पर जातिवाद हावी न हो, हम सर्वस्पर्शी समाज का निर्माण कर रहे हैं। जहां हम सेवा व संस्कार सीखते हैं। वह स्थान शाखा है।हमे एक पेड़ राम के नाम व एक पेड़ राष्ट्र के नाम का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन में जिला अध्यक्ष प्रमोद जी राठौर ने अध्यक्षीय आशीर्वचन प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय संचालक विद्या भारती के प्रचार प्रमुख सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि विश्व शांति मंत्र के साथ साधारण सभा का समापन किया गया। इस दौरान कस्बे के समाजसेवियों ने उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग किया।