Dark Mode
आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की आम सभा की बैठक

आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की आम सभा की बैठक

आमेट. नगर के क्रय विक्रय सहकारी समिति के भवन में गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष चतर सिंह चौहान एवं समिति के मैनेजर जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार समिति की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत बड़ी हंगामेदार रही समिति के सदस्यों ने हाल में हुए अध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामा खड़ा किया । जिसमें करण सिंह राव, बाबूलाल कुमावत,गणपत लाल चौधरी, कैलाश श्रीमाली, खुमान सिंह राव ने मुद्दा उठाया की समिति में 500 सदस्य हैं। जिसमें से 134 पूर्ण सदस्य हैं फिर भी वोट का अधिकारी केवल 17 सदस्य ही कर पाए गए। इस पर समिति व्यवस्थापक पर आरोप लगाया की समिति के नए चुनाव नियमों को समय पर हमको नहीं बताया गया। जिससे हम वोट डालने से वंचित रह गए । इसी बात को लेकर हंगामा करते हुए आम सभा का बहिष्कार करने को लेकर अड़े रहे। इस पर व्यवस्थापक सेल सिंह चुंडावत ने बताया की समिति के चुनाव मैं सदस्यों द्वारा मतदान प्रक्रिया में वही सदस्य भाग ले सकते हैं। जिन्होंने वित्तीय वर्ष में ₹5000 से अधिक की खरीदारी करने वाले सदस्य ही मतदान व मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं । यह सूचना डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियांराजसमंद द्वारा चुनाव के 3 दिन पूर्व आदेश की प्राप्ति हुई। समय का अभाव के कारण सभी सदस्यों को सूचित नहीं कर सका ।
 
दो ढाई घंटे के हंगामे के बाद आम सभा की सहमति बनी ।आम सभा की शुरुआत में व्यवस्थापक शेल सिंह ने विगत सत्र 2021-22 एवं सत्र 2022-23 बजट का अनुमोदन किया एवं दो लाख पचास हजार रुपये का सत्र 2022- 23 का प्रस्तावित बजट रखा सर्वसम्मति से पास किया गया एवं विधानसभा की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चतर सिंह चौहान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आमेट क्षेत्र की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों को खाद बीज दवाइयां उपलब्ध करवाना एवं आमेट तहसील के समस्त काश्तकारों की कृषि उपज सरकारी दाम पर खरीद कर भारतीय खाद्य निगम में जमा करवाना समिति में खाद बीज पशु आहार नमक सीमेंट की उपलब्धता बराबर करवाना मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी । अंत में समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अंत में समिति के मैनेजर जितेंद्र शर्मा में समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया। आम सभा में जगदीश चंद्र शर्मा, नारायण लाल कंसारा,राम सिंह राव, शांतिलाल,मुकुंद माधव सिंह, मनोहर सिंह राव,सोहन लाल सोनी, प्रताप सिंह,सोहन लाल कुमावत,करण सिंह, बाबूलाल, गणपत लाल चौधरी, कैलाश श्रीमाली,खुमान सिंह राव, नारू लाल रेगर,लादू नाथ, नाथूलाल आमेटा,कैलाश चंद्र सुथार, जगदीश सिंह, मानसी राव आदि समिति के सदस्य मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!