पीजी कॉलेज में हुई आम बजट पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
बून्दी। मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय, बूंदी में केंद्रीय व राज्य आम बजट 2023 पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को शुरू करते हुए प्राचार्य डॉ एन.के. जेतवाल ने विद्यार्थियों से बजट के प्रति अपनी समझ बढ़ाने पर जोर देने की बात कही। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. हेमलता टांक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता योजना मंच के अंतर्गत महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए बजट की उपादेयता व जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध होगी। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। योजना मंच सदस्य सुमित्रा देवी साहू ने बताया कि विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सदस्य डॉ. संजय भल्ला, नरेश कुमावत और विद्यार्थी उपस्थित रहे।