Dark Mode
जैन श्वेतांबर सोशल संस्था की साधारण सभा आयोजित

जैन श्वेतांबर सोशल संस्था की साधारण सभा आयोजित

कोटा। जैन श्वेतांबर सोशल संस्था की वर्ष 2023- 24 की प्रथम साधारण सभा का आयोजन रविवार को झालावाड़  रोड स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। संस्था के सचिव जितेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पवन जी चोरडिया (पूर्व जज) द्वारा भारतीय न्यायिक प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। इसके अतिरिक्त अनिता धारीवाल द्वारा जीवों की हिंसा से किस प्रकार बचे उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सचिव द्वारा वर्ष 2022- 23 के आय व्यय की पत्रावली पेश की। साथ ही अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी पेश किया, जिसे सभी सदस्यो ने अनुमोदित किया। इसके पश्चात हाउसी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में स्वरूची भोजन का आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष संजय कुमार बांठिया ने सभी दंपती सदस्यों का स्वागत अभिवादन किया। इसके बाद सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया गया। अंत में संस्था के सचिव जितेंद्र जैन ने सभी सदस्यों का आभार जताया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!