नगरपालिका गण्डल सिवाना की साधारण बैठक 13 को
बालोतरा। नगरपालिका मण्डल सिवाना की साधारण बैठक 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार जीनगर ने बताया कि नगरपालिका मण्डल सिवाना की साधारण बैठक 13 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे नगरपालिका ओडिटोरियम हॉल में नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवासजी आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में पालिका के वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान बजट का अनुमोदन एवं वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट, पालिका क्षेत्र में गौचर भूमि को आबादी भूमि में संपरिवर्तन, भूमि आवंटन (डम्पिग यार्ड, पालिका भवन हेतु, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु), शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत करवाये गये कार्यों की सामाजिक अकेक्षण के सम्बन्ध में, तत्कालीन ग्राम पंचायत के दुकानो का किराया निर्धारित करने, पालिका कार्यालय हेतु वाहन क्रय करने, वार्षिक कार्यों की निविदा आमंत्रित करने, नवगठित नगरपालिका में नवपद सृजन करने, शीतला माता मैला आयोजन एवं कमैटी गठन करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी नगर पालिका सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।