पंचायत समिति वैर में साधारण सभा की बैठक 8 मई को होगी
वैर . पंचायत समिति की साधारण सभा की विशेष बैठक 8 मई को आयोजित होगी, बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान श्रीमती साक्षी द्वारा की जाएगी,बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जल ग्रहण विकास भू संरक्षण विभाग जयपुर के आदेश अनुसार डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाई एवं आरजी जेएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तैयार की गई डीपीआर का अनुमोदन किया जायेगा, साधारण सभा दिनांक 8 /05/2023 सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से पंचायत समिति सभागार मैं रखी गई है पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया ने साधारण सभा की बैठक में उपस्थित होने की अपील की है,