यूआईटी ट्रस्ट की सामान्य बैठक संपन्न
आगामी वित्तीय वर्ष में 632.80 करोड़ रुपये व्यय का रखा प्रावधान
उदयपुर । नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक जिला कलक्टर व यूआईटी अध्यक्ष ताराचन्द मीणा की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। बैठक में न्यास सचिव नितेन्द्रपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2023-24 का बजट अनुमान प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल राशि 633.45 करोड़ रुपये प्राप्तियाँ होने एवं राशि 632.80 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान रखा गया जिसे अनुमोदित किया गया।
इस दौरान नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे कई महत्वपूर्ण प्रावधान रखे गये है। इनमें उदयपुर शहर मंे प्रवेश हेतु छः प्रमुख मार्गो यथा नाथद्वारा रोड़, चित्तौड़ रोड़, स्टेट हाईवे-32 (सलूंबर-बाँसवाड़ा रोड़), अहमदाबाद-बलीचा रोड़, रामपुरा रोड़ एवं रणकपुर रोड़ मुख्य मार्ग से शहर मंे प्रवेश करने पर विभिन्न चौराहो और आबादी क्षेत्र पर ट्रेफिक जाम एवं दुर्घटनाओं की स्थिति के समाधान की दृष्टि से न्यास द्वारा विगत 3 वर्षो मंे सड़क विस्तारीकरण, फ्लाईओवर व एलिवेटेड़ रोड़ के कार्य प्रस्तावित किये जाकर इस संबंध में निरन्तर कार्यवाही जारी है।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 मंे भुवाणा चौराहे से भुवाणा गांव होते हुए उदयपुर शहर मंे प्रवेश हेतु ऐलिवेटेड रोड़ निर्माण किये जाने हेतु राशि 90 करोड रुपये़ की घोषणा की गई है इस हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे राशि 5 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही पुलां चौराहे से फतेहपुरा चौराहे होते हुए सुखाडि़या सर्किल तक एलीवेटेड रोड निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 मंे 120 करोड़ रुपये की घोषणा की, जिसके लिये वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है तथा इस कार्य की डीपीआर तैयार करने का कार्य अन्तिम चरण मंे हैं। वहीं प्रतापनगर चौराहा से उदयपुर शहर मंे प्रवेश करने पर प्रतापनगर फ्लाईओवर निर्मित है तथा सेवाश्रम एवं कुम्हारों के भट्टे पर भी फ्लाईओवर निर्मित किया जा चुका है। सलूंबर रोड़ से उदयपुर शहर मंे प्रवेश करने पर रेलवे विभाग द्वारा सवीना रोड़ पर आरओबी एवं आरयूबी निर्मित किया जा चुका है।
बैठक में बताया गया कि झाड़ोल-उभयेश्वरजी रोड़ होते हुए रामपुरा की तरफ से उदयपुर शहर मंे प्रवेश करने पर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 मंे आयुर्वेद चौराहा से सुभाष सर्किल, सज्जनगढ़ तिराहा होते हुए रामपुरा चौराहा तक एलीवेटेड रोड निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी जिसकी अनुपालना मंे न्यास द्वारा वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है तथा इस कार्य की डीपीआर तैयार करने का कार्य अन्तिम चरण मंे हैं। रणकपुर-जोधपुर रोड़ से शहर मंे प्रवेश करने पर बड़गाँव मुख्य 60 फीट सड़क को चौड़ी करने का कार्य वर्तमान मंे प्रगतिरत है तथा बड़गाँव से कविता तक की मुख्य सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
अहमदाबाद रोड़ की तरफ से शहर मंे प्रवेश करने पर प्रमुख तिराहे यथा गोवर्धन विलास-चुंगीनाका एवं पारस तिराहा पर यातायात दबाव कम करने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे टी-जंक्शन गोवर्धन विलास पुराना चुंगीनाका पर अण्डरपास निर्माण हेतु राशि 14 करोड़ रुपये एवं पारस तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण हेतु राशि 25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। इन दोनों कार्यों हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
हिरण मगरी सेक्टर-3 से मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र के मध्य आयड़ नदी पर पूर्व मंे निर्मित 2-लेन ब्रिज के स्थान पर 4-लेन ब्रिज निर्माण हेतु मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 मंे 10 करोड रुपये की घोषणा की गई है इस हेतु न्यास द्वारा वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही न्यास द्वारा वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे आयड़ नदी छोटा बेदला (मण्डोपी) पर कॉजवे निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान लिया गया है।
न्यास योजना क्षेत्र मंे विभिन्न विकास कार्यो के लिए 127 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। रोड़ नेटवर्क के लिए 148 करोड़ रुपये एवं गैर योजना क्षेत्र मंे विकास कार्य के लिए 178 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। सड़क निर्माण के तहत उदयपुर शहर मंे निरन्तर बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत सड़कों के सुदृढीकरण, मीडियन का निर्माण, विस्तारीकरण, सड़को के सहारे सुनियोजित ड्रेनेज निर्माण के साथ ही ग्रासपेवर लगाये जाकर फुटपाथ को विकसित करना इत्यादि कार्यो हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे कुल 83.10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। प्लाण्टर निर्माण के तहत न्यास क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत स्थित मास्टर प्लान की 5 प्रमुख सड़को पर पूर्व मंे निर्मित मीडियन जो कि पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुके है उनके स्थान पर नवीन प्लाण्टर विकसित कर इनमंे फूलवारी एवं आवश्यकतानुसार पौधारोपण किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 8.50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। ड्रेनेज निर्माण के तहत न्यास क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत स्थित प्रमुख आबादी क्षेत्र जहां पूर्व से ही राजस्व नाले निर्मित है एवं वर्षा ऋतु के दौरान वर्षाजल की निकासी इन्ही नालों से होती है ऐसे समस्त नालों को चिन्हित कर प्रतिवर्ष न्यास द्वारा नवीन नालों का निर्माण एवं पूर्व निर्मित नाले जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये है उन नालों का सुदृढ़ीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे भी न्यास द्वारा प्रमुखतः कुल 06 नालों का निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 11.15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जिससे इन नालों के आस-पास की क्षेत्र की आबादी को वर्षाऋतु के दौरान जलप्लावन की स्थिति से बचाया जा सके एवं आपदा से राहत प्रदान कर वर्षाजल की सुनियोजित निकासी सुनिश्चित की जा सके।
झीलों की साफ-सफाई, तालाबों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों में फतहसागर एवं उदयसागर झील की सफाई, सौन्दर्यीकरण एवं विकास तथा डी-वीडिंग क्रय करने हेतु बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे 6.40 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। फतहसागर झील परिधीय क्षैत्र में हेरिटेज पोल मय लाइट लगाकर सौन्दर्यीकरण हेतु बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही नेहरू गार्डन द्वीप सौन्दर्यीकरण हेतु 15 करोड़ रुपये अनुमानित व्यय है इस हेतु बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे 9 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। खेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु महाराणा प्रताप खेलगाँव में स्थित क्रिकेट स्टेडियम ग्राउण्ड़ में प्रेवेलियन निर्माण एवं प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 3 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
न्यास क्षेत्राधिकार मंे स्थित प्रमुख सड़कों योजना क्षेत्र की कॉलोनियों सहित न्यास रुपान्तरित क्षेत्रों में आन्तरिक विद्युतीकरण, प्रकाश व्यवस्था, अण्डरग्राउण्ड़ केबलिंग सहित प्रमुख चौराहो पर हाईमास्ट के साथ ही विद्युत सज्जा द्वारा सौन्दर्यीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। सौर ऊर्जा को बढावा देने हेतु न्यास क्षेत्राधिकार में स्थित पार्को, खेल परिसर एवं न्यास के सामुदायिक भवनों के विद्युत विप्रय राशि को कम करने एवं सौर ऊर्जा को बढावा दिये जाकर ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सामुदायिक भवन प्रतापनगर, हिरण मगरी सेक्टर-8 एवं निर्माणाधीन सामुदायिक भवन दक्षिण विस्तार योजना-बलीचा, बडगाँव के साथ ही खेलगाँव मंे 375 केडब्ल्यूपी के सोलर प्लान्ट हेतु 1.50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। न्यास योजना क्षेत्र में स्थित पार्कों के विकास एवं वृक्षारोपण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 9.79 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। न्यास क्षेत्राधिकार की पहाडि़यों के संरक्षण एवं हरितिमा विकसित करने हेतु वृक्षारोपण एवं पौधारोपण करने हेतु वित्त्सीय वर्ष 2023-24 में कुल 1.80 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। इसी प्रकार न्यास क्षेत्र की विभिन्न आवासीय योजना एवं न्यास की अनुमोदित आवासीय कॉलोनियों मंे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराये जानेे हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 8.25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है।
सिटी स्टेशन से राणाप्रताप नगर रेल्वे स्टेशन के मध्य नोखा गाँव के पास रेलवे लाईन के नीचे अण्डरपास निर्माण हेतु न्यास द्वारा रेलवे विभाग को राशि हस्तान्तरित किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष बजट 2023-24 मंे 3 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। न्यास क्षेत्राधिकार मंे स्थित विभिन्न तालाबों यथा बड़ी तालाब, झरणों की सराय तालाब, ढीकली तालाब, रकमपुरा तालाब, नेला तालाब एवं जोगी तालाब के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के तहत विभिन्न विकास कार्य करवाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे 2 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। न्यास द्वारा हाल ही मंे अतिक्रमण मुक्त की गयी भूमि ग्राम कलडवास में लगभग 11.38 हेक्टयर भूमि पर आवासीय योजना एवं वाड़ा में 19.75 हेक्टयर में एकीकृत टॉउनशिप एवं 3 हेक्टयर में आवासीय सह वाणिज्यिक योजना विकसित की जानी प्रस्तावित है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्गो एवं मध्यम आय वर्गो हेतु राजस्व ग्राम देबारी मंे भूखण्ड़ आवंटन हेतु लगभग 48.21 हैक्टेयर मंे विशेष योजना बनाई जानी प्रस्तावित है।
विभिन्न राजकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन:
बैठक मंे इंदिरा गांधी वर्किंग वुमन हॉस्टल, फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग कन्ट्रॉल ऑफिस मनवाखेड़ा मंे ग्राम पंचायत भवन निर्माण, एकलिंगपुरा मंे उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, ग्राम पंचायत जिंक स्मेल्टर मंे सामुदायिक भवन निर्माण, झरणों की सराय मंे सामुदायिक भवन निर्माण हेतु, सवीना खेड़ा मंे सामुदायिक भवन निर्माण, सवीनाखेड़ा मंे आंगनवाड़ी निर्माण, पुलिस थाना बड़गाँव हेतु प्रशासनिक एवं आवासीय भवन, चित्रकूट नगर योजना मंे महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के कार्यालय भवन, राजकीय आयुर्वेद औषधालय काया हेतु भूमि आवंटन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-निचलाफला हेतु भूमि आवंटन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नयाखेड़ा खेल मैदान हेतु भूमि, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसारमा खेलमैदान हेतु भूमि एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीना में खेलमैदान हेतु निःशुल्क भूमि आंवटन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक मंे न्यास क्षेत्राधिकार मंे विभिन्न विकास कार्यो हेतु 14.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी करने का निर्णय लिया गया एवं 4.90 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों की पुष्टि की गई। नेहरू गार्डन आईलेंड के सौन्दर्यकरण हेतु सिविल कार्य पूर्ण होने के उपरान्त पीपीपी मोड पर तैयार प्रारूप बिड् डाक्यूमेंट की सक्षम स्वीकृति हेतु प्रकरण राज्य सरकार एवं निर्माण नियंत्रित क्षेत्र के जोन-1 बी मंे कार्य करने की स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भेजे जाने एवं झील अधिसूचित क्षेत्र मंे निर्माण हेतु राजस्थान झील विकास प्राधिकरण को अनुशंषा सहित भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक मंे न्यास सचिव नितेन्द्र पाल सिंह, न्यासी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता गिरीश जोशी, पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता विपिन जैन, वरिष्ठ नगर नियोजक अरविन्द कानावत सहित न्यास के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता संजीव शर्मा, विशेषाधिकारी सावन कुमार चायल, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता अनित माथुर, वरिष्ठ लेखाधिकारी दाउदयाल शर्मा, उपनगर नियोजक श्रीमती ऋतु शर्मा, तकनीकी सलाहकार बी.एल. कोठारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।