सामान्य पर्यवेक्षक करेंगे चुनाव संबंधी सुनवाई
बारां। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक प्रतिदिन चुनाव संबंधी मामलांे की सुनवाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। निर्धारित समयावधि में उनसे चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की परिवेदना और समस्या के लिए सम्पर्क किया जा सकेगा। विधानसभा किशनगंज, बारां-अटरू के सामान्य पर्यवेक्षक कौशिक हैदर से सर्किट हाउस बारां में शाम 6 से 7 बजे तक संपर्क किया जा सकता है, उनके मोबाइल नम्बर 9433226858 हैं। इसी प्रकार अंता के सामान्य पर्यवेक्षक सशाधर नायक से एनटीपीसी गेस्ट हाउस अंता से प्रात 10 से 11 बजे तक मुलाकात की जा सकेगी, उनके मोबाइल नम्बर 9509897959 हैं। वहीं छबड़ा के सामान्य पर्यवेक्षक विनोद कुमार छबड़ा थर्मल पॉवर प्लांट गेस्ट हाउस में प्रात 10 से 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगे, उनके मोबाइल नम्बर 7014348937 हैं।