Dark Mode
मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का करवाएं बीमा

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का करवाएं बीमा

सवाई माधोपुर । राज्य सरकार के कृषि विभाग/उद्यानिकी विभाग ने खरीफ 2023 व रबी 2023-24 तक दो फसल मौसमो के लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की अधिसूचना जारी की है।
उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया ने बताया कि नई उद्यानिकी फसलों के सम्मिलित होने से जिले के किसानों को बीमा में फायदा मिलेगा। किसान की मेहनत पर बीमा का सुरक्षा कवच मिल पाएगा। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में विभिन्न मौसमी जोखिमों जैसे कम वर्षा, लगातार सुखे दिवसो की अवधि, आद्रता, कम व अधिक तापमान बेमोैसम वर्षा, हवा की गति, संबधी अभिलिखित जोखिमों के मौसम आंकडों से जिले में स्थापित संदर्भ मौसम केन्द्रों के आंकड़ो में मिलान व विश्लेषण कर बीमा क्लेम का आंकलन बीमा पोर्टल पर किया जाता है।
ये परिवर्तन:- सवाई माधोपुर जिले में खरीफ मौसम 2023 में हरी मिर्च, प्याज, टिण्डा, एवं रबी 2023-24 में बैंगन, सौफ, अमरूद, नींबू, टमाटर सम्मिलित किया गया है। बागवानी फलसों हेतु बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक द्वारा वहन किया जावेगा।
इन फसलों का होगा बीमा और इतनी होगी बीमा प्रीमियम राशि:- खरीफ की फसल हरी मिर्च, प्याज, टिण्डा पर 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि देय है। इसी प्रकार रबी की फसल बैंगन, सौंफ, अमरूद, नींबू एवं टमाटर पर 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि देय है। उन्होंने बताया कि बीमा की अंतिम तारीख 31 जुलाई, तक है। इस योजना में शामिल किये जाने वाले कृषक फसली ऋण लेने वाले कृषक एवं बटाईदार कृषकों द्वारा फसलो का बीमा करवाया जा सकेगा। फसल बीमा के लिए एग्रोकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के अधिकृत है जिसके टोलफ्री नम्बर 1800116515 है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!