Dark Mode
आधार में अपडेट करवाएं पहचान व पते संबंधी जानकारी

आधार में अपडेट करवाएं पहचान व पते संबंधी जानकारी

चूरू। जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने एवं नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का सुगम लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा निवासियों को अपने आधार दस्तावेज अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विगत 10 वर्षों में आधार में दस्तावेज अपडेट नहीं करवाने वाले नागरिकों को विशेष रूप से अपने पहचान प्रमाण एवं पते के प्रमाण दस्तावेज अद्यतन कराने के लिए कहा गया है, ताकि उनका आधार रिकॉर्ड अपडेट रहे। डीओआईटी जेडी नरेश टुहानिया ने बताया कि जिन निवासियों ने गत दस वर्षों में अपने आधार में पहचान या पते से संबंधित कोई परिवर्तन नहीं करवाया है, वे अपने दस्तावेज myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल पर 14 जून, 2026 तक निःशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधार रिकॉर्ड को अद्यतन रखने से विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं वित्तीय लेनदेन में निर्बाध प्रमाणीकरण सुनिश्चित होता है। साथ ही नागरिकों का डेटा सीआईडीआर में भी एक्यूरेसी के साथ रहेगा, जिससे सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जब भी वे आधार से संबंधित किसी कार्य हेतु आधार सेवा केंद्र पर जाएं, तो अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि जैसे पहचान प्रमाण पत्र तथा पानी का बिल, बिजली का बिल, राशन कार्ड आदि जैसे पते के प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से अपने साथ लेकर जाएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!