Dark Mode
धूमधाम से निकली घांस भैरू की सवारी

धूमधाम से निकली घांस भैरू की सवारी

टोंक । जिला मुख्यालय पर दीपावली के अवसर पर परम्परागत तरीके से बुधवार को लोक देवता घांस भैरू की सवारी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस मौके पर टोंक के काला बाबा पुरानी टोंक से पूजा-अर्चना के बाद घांस भैरू की सवारी ट्रेक्टर की मदद से बैण्डबाजों के साथ रवाना हुई, जो सब्जी मंडी होती हुई घंटाघर सर्किल पहुंची, जहां घांस भैंरू की विधिवत पूजा-अर्चना कर परम्परागत तरीके से घांस भैंरू की अगवानी की गई। घंटाघर चौराहे पर घांस भैंरू के महिला-पुरूषों, युवक-युवतियां, बच्चों ने मत्था टेका तथा तेल चढ़ाकर धार चढ़ाई। इस दौरान जुलूस में शामिल पुरूषों ने जमकर नृत्य किया। इसके पश्चात घांस भैरू की सवारी घंटाघर से होती हुई पुरानी टोंक माणक चौक पहुंची। घांस भैंरू की सवारी के जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा माकूल सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि घांस भैरू की सवारी देवउठनी ग्यारस पर वापस काला बाबा के लिये धूमधाम से वापस लायी जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!