 
                        
        घर &घर परिंडा बांधो अभियान शनिवार से चलेगा
जयपुर । राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव मदन चौधरी द्वारा पक्षियों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा हैं। पक्षियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य हैं। भिष्ण गर्मी को देखते हुए उन्होंने पक्षियों की रक्षा करने के लिए परिंडा बांधो अभियान चलाया हैं। जयपुर ग्रेटर नगर निमग में जिसमें 5100 परिंडे उनके एवं उनकी टीम द्वारा बांधे जाएंगे और जयपुर नगर निगम हैरिटेज नगर निगम में 5100 परिंडे आमजन को बांधने के लिए वितरित किए जाएंगे। यह अभियान सप्ताह भर चलेगा।
चौधरी ने बताया की अभियान की शुरूआत शनिवार 27 मई 2023 को प्रात 9-15 बजे घर-घर परिंडा बांधो की शुरूआत केसर चौराहा सांगानेर से की जायेगी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि राजस्थान जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील विषिष्ट अतिथि एडवोकेट विकास सोमानी, जाट महासभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्तिथ रहेंगे। उन्होने ने कहा आमजन से आग्रह किया हैं की सभी को अपने घर की छतो पर या अपने घर के सामने परिंडा बांधकर उनको चुगे के लिए दाना भी डालना चाहिए। उन्होंने कहा की पक्षी भिष्ण गर्मी में पानी के लिए तरसते हैं तो हमारा दायित्व बनता हैं हम उनकी रक्षा के लिए आगे आए। उन्होने ने बताया की वह हर वर्ष पक्षीयों की रक्षा के लिए अभियान चलाते हैं। जिससे आमजन भी प्रेरित होकर पक्षीयों की रक्षा के लिए कुछ ना कुछ करते हैं।
 
                                                                        
                                                                    