Dark Mode
मां हिंगलाज भवानी के वैदिक मंत्रों के साथ में माता रानी की हुई घट स्थापना

मां हिंगलाज भवानी के वैदिक मंत्रों के साथ में माता रानी की हुई घट स्थापना

डीडवाना. हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरूआत बुधवार से हुई जिसमें सभी जगह माता रानी की घट स्थापना की गई वैदिक मंत्रों के साथ में सभी जगह 9 दिवसीय नवरात्रों का शुभारंभ हुआ जिसमे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रा,हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के आदिसिद्ध स्थान राजा भर्तृहरि तपोस्थली जोगामंडी धाम मां हिंगलाज माता के 9 दिवसीय हवनात्मक नवचंडि हवन पूजन कार्यक्रम का विधि पूर्वक शुभारंभ किया गया पीर योगी महंत लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडितों के द्वारा माता रानी की घट स्थापना की गई जिसमें अशोक व्यास, उमेश शास्त्री, कृष्णा शास्त्री द्वारा 9 दिन हवन पूजन कार्य किया जायेगा।
पंडित अशोक व्यास द्वारा नवरात्रा में पिछले 23 वर्षो से लगातार मां हिंगलाज माता के यज्ञ,हवन पूजन का कार्य किया जा रहा है ।पंडित अशोक व्यास नवरात्र में कर्नाटक से खास तौर पर इस कार्य हेतु डीडवाना पधारते हैं वैदिक मंत्रों के साथ में हवन पूजन यज्ञ के साथ में माता रानी की घट स्थापना की गई जोगा मंडी प्रांगण में यज्ञ का आयोजन भी हुआ जिसमें विद्वान पंडितों के द्वारा यज्ञ को संपन्न कराया जिसमें महाराज श्री के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं 9 दिवसीय तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!