Dark Mode
नवरात्रा पर घर-घर में घटस्थापना

नवरात्रा पर घर-घर में घटस्थापना

 
नदबई ।  नदबई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रा स्थापना व हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। नवरात्रा स्थापना पर जहंा घर-घर में पूजा अर्चना कर घट स्थापना हुई तो हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के तत्वाधान में हनुमान सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, प्रजापिता ब्रहृमकुमारी व गायत्री ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का मुख्य बाजार में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से शुरु होकर मुख्य बाजार, नगर तिराहा, कुम्हेर रोड, सिंधी तिराहा होते हुए वापिस रेलवे स्टेशन समीप निजी विद्यालय पर पहुंची।
उधर, गांव ऐचेंरा में कदमखंडी सेवा समिति की ओर से भी जयघोष के बीच रैली निकाली गई। इससे पहले सेवा समिति सदस्यों ने कदमखंडी मन्दिर पर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्वलुओं को प्रसादी वितरित की। जबकि, भाजपा युवा मोर्चा व बजरंग दल की ओर से बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। इस दौरान खंड संघ संचालक जगदीश मेहन्दीरत्ता, खंड प्रचारक अंकित कुमार, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, जिला महामंत्री एससी मोर्चा चरन कोली, हरिओम गर्ग आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!