भगवान शिव महाकॉल की विशालकाय प्रतिमा
पिलानी . कस्बे में प्राचीन तालाब के बीचो बीच बाबा शिव महाकाल भोलेनाथ की श्री सिद्धेश्वर महादेव की भव्य प्रतिमा गत 14 वर्षों से निर्मित सुंदर एवं प्रभावशाली प्रतिमा भक्तजनों के आस्था का केंद्र बनी हुई है पिलाने के ख्याति प्राप्त मूर्तिकार मातूराम वर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिमा का निर्माण हुआ जो आज भक्तजन रोज घूमने दर्शन लाभ लेने हेतु हजारों लोग प्रतिदिन यहां पर आते हैं।लगभग दो सो वर्ष पुराना प्राचीन तालाब के बीचो बीच प्रतिमा का आवरण सुंदर एवं प्रभावशाली होने के नाते भक्तजनों की भी स्थान के प्रति श्रद्धा आस्था बनी हुई है ।परंतु गत 2 वर्षों से सफाई के अभाव में संपूर्ण वातावरण दूषित सा हो गया है। तालाब का पानी सिड़ता, बदबू गंध छोड़ता नजर आता है ।तालाब मंदिर के चारों तरफ सफाई का अभाव है पीने के पानी के अभाव में प्याऊ के ताला लगा नजर आता है। समीप मैं बनी दो प्याऊ दोनों ही पानी के अभाव में लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिलानी वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने संस्थान के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाया एवं सफाई की मांग रखी तथा मुख्य गेट पर बनी प्याऊ को नियमित रूप से संचालित किए जाने के लिए निवेदन किया।