विकलांग को व्हीलचेयर भेंट
सीकर,मुहम्मद सादिक। जिले के तारपुरा ग्राम पंचायत में जन्म से अपाहिज विकलांग बंटी को व्हीलचेयर भेंट की गई भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण को विकलांग के पिता सीताराम खटीक ने फोन करके बताया मेरा बेटा काफी लंबे समय से विकलांग है मैंने सामाजिक संस्थाओं को भी व्हीलचेयर के लिए गुहार लगाई थी जिला प्रशासन को भी कई बार व्हीलचेयर के लिए अवगत करवाया परंतु मेरी किसी ने भी सहायता नहीं की मैं सरकारी दफ्तरों एवं सामाजिक संस्थाओं में चक्कर काट कर थक गया इसके बाद समाजसेवी भंवर लाल जांगिड़ ब्राह्मण को फोन पर सूचना दी इस दौरान जांगिड़ सबसे पहले बंटी विकलांग के परिवार के पास व्हीलचेयर लेकर पहुंचे तथा परिवार को तन मन धन से आगे भी सहायता करने का आश्वासन दिया सामाजिक संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों से अपील है अपने क्षेत्र के आसपास ऐसे अपाहिज विकलांग बेसहारा लोगों की आगे आकर सहायता करें इस दौरान सीताराम खटीक,तारपुरा सरपंच सुरजीत सिंह, टोडरमल फोगावट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नेहरा, मुकेश चाहल्या,भीवाराम जांगिड़, बोदुराम जांगिड़ सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।