Dark Mode
झारखंड में लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन नाबालिगों समेत पांच गिरफ्तार

झारखंड में लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन नाबालिगों समेत पांच गिरफ्तार

झारखंड के रांची जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटना सात मई को रात करीब 11 बजे रांची शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।इसमें कहा गया है कि शिकायत के आधार पर आठ मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान में कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गई है और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!