लड़की बाध में आया एक दिन में 9.30 फीट पानी
गंगापुर - भीलवाड़ा . गंगापुर कस्बे में बिपरजोय तूफान के चलते मंगलवार सुबह 8 बजे मूसलाधार बारिश से 14 मिमी बारिश दर्ज की गई वही बिना बारिश के ही रायपुर क्षेत्र के सबसे बड़े जल स्त्रोत लड़की बांध जिसका एक ही रात में जलस्तर 9.30 फीट पहुंच गया है । राजसमंद जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद में छलके एनीकट व तालाबो के कारण इस बांध में पानी की आवक हुई है। लड़की बांध की कुल भराव क्षमता 12 फिट है ।
बता दे की बिफर जॉय तूफान के कारण जो मानसून अगस्त माह में आता है वो जून में ही आ गया । क्षेत्र के लगभग सभी तालाबों में जलस्तर बढ़ने लगा है । लड़की बांध में अचानक इतनी क्षमता का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर छा गई है।देर रात तक बांध में पानी की आवक जारी रहने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही हैं।