Dark Mode
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत

 


धौलपुर। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। युवती की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है।सरमथुरा थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बरौली गांव की रहने वाली युवती पूजा गर्ग (25) पुत्री संजय गर्ग की मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। युवती की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने जब डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो युवती के गले में चोट के निशान मिले। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिए जाने के बाद युवती के शव को सरमथुरा अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की मौत संदिग्ध नजर आ रही है, जिसके कारणों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!