Dark Mode
मुंबई में युवती की हत्या, लव जिहाद की आशंका

मुंबई में युवती की हत्या, लव जिहाद की आशंका

मुंबई। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक युवती पूनम की हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान टैक्सी ड्राइवर निजाम के रूप में हुई। दो दिन पहले युवती का शव एक सूटकेस में मिला। स्थानीय लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजाम ने मुंबई के मानखुर्द इलाके के साठेनगर निवासी अनुसूचित जाति की युवती पूनम क्षीरसागर का 18 अप्रैल को अपहरण कर लिया। उसने कल्याण में ले जाकर पूनम की हत्या कर दी और उसका शव सूटकेस में पैक कर सूनसान जगह पर फेंक दिया। आरोपी सैंडहर्स्ट रोड इलाके में रहता है।

मामले का खुलासा दो दिन पहले हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लव जिहाद का एक रूप है।

सूत्रों के मुताबिक काम के सिलसिले में मानखुर्द से सैंडहर्स्ट रोड आते-जाते पूनम की मुलाकात निजाम से हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य सरकार में मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने युवती के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह दोषी को सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!