शत प्रतिशत मतदान का छात्राओ ने संदेश दिया
रतनगढ़ । राजकीय संचियालाल बैद बालिका उ मा विद्यालय में भारत निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने संकल्प पत्र शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। विद्यालय की छात्राओं ने संकल्प पत्र के माध्यम से अपने अभिभावकों से आगामी विधानसभा के आम चुनाव में अपने बूथ पर जाकर मतदान का निवेदन किया। स्कूल चुनाव साक्षरता प्रभारी मनोज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि हर्षोल्लास से मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा। इस अवसर पर रुकमणी, उम्मेदाराम ,श्रवण ढाका, नरेंद्र स्वामी ,मनोज शर्मा, नीतू वर्मा, वंदना अग्रवाल, उषा माली आदि उपस्थित थी।