Dark Mode
एनएमएमएस में छात्राओं का किया सम्मान    

एनएमएमएस में छात्राओं का किया सम्मान    

टोंक । अरनियामाल बालिका विद्यालय की दो छात्राओं का  एनएमएमएस में चयनित होने पर सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका वन्दना खटीक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीइईओ राजाराम मीणा द्वारा की गई। कार्यक्रम में चयनित दोनों छात्राओं को ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान बाबूलाल  बैरवा ने बताया कि अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कक्षा आठ के विद्यार्थियों को एनएमएमएस की तैयारी करवाई गई थी, जिसमें बच्चों की एवं स्टाफ की मेहनत के परिणाम स्वरूप  नेशनल मींस कम मेरिट परीक्षा में दो छात्राओं का चयन हुआ। एनएमएमएस प्रभारी शिक्षक विशाल जांगिड़ ने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा सुप्रिया जाट ने 41 वीं एवं छात्रा सपना मीणा ने  58 वीं रेंक हासिल कर  पीईईओ क्षेत्र विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 12 हजार के हिसाब से  चार साल तक 48 हजार की सहयोग राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जावेगी। विद्यालय परिवार के साथी रजत शर्मा, हनुमान दास नामा, सावित्री दायमा, अरुणा चौरसिया, वंदना खटीक  एवं  रुही नाज  के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर  एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, मोहनलाल जाट, जीतराम जाट एवं शंकर लाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!