छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में किया कीर्तिमान स्थापित,
कक्षा दसवीं में खुशबू परिहार प्रथम स्थान एवं
कला वर्ग में सुमन देवड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भोपालगढ़ . शहर के सोपड़ा रोड स्थित सैनी उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ की छात्रा खुशबू पुत्री स्वरूप राम परिहार ने कक्षा दशम में 95% अंक प्राप्त कर उपखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय के विद्यार्थी ज्योति चौकीदार तथा सुरेंद्र ने 94% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। वही 12वीं विज्ञान वर्ग में लादूराम पुत्र दीपा राम ने 90. 20% प्राप्त कर भोपालगढ़ में टॉपर रहा व जय सिंह पुत्र अमराराम ने 88.00 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 12वीं कला वर्ग में संगीता पुत्री चेनाराम ने 91% प्रतिशत व सीमा पुत्री राम प्रकाश सोलंकी ने 91% प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व पूजा राठौर पुत्री मूल सिंह राठौड़ ने 90.40% प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान सुमन पुत्र राजेंद्र देवड़ा 88.40 % प्राप्त किया । विद्यार्थियों के अथृक परिश्रम अनुभवी अध्यापकों की कड़ी मेहनत से व गणमान्य उच्च अधिकारियों के निर्देशन में विद्यालय ने कई वर्षों से उपखंड स्तर पर ही नहीं बल्कि जिला स्तर पर भी विद्यालय ने अपनी पहचान बनाई है ! इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व विद्यालय के कर्मचारियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की!