तालिका विधिक सेवा समिति द्वारा मनाया बालिका दिवस
बामनवास . मुख्यालय बामनवास पर आज राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार दिनांक 04.03.2023 से 11.03.2023 तक आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंर्तगत महात्मा गाँधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलाई में बालिका दिवस मनाया गया। तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अध्यक्ष आशीष मीना आर.जे.एस. के द्वारा माँ सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर विद्यालय की छात्राओं के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए मानसिक रोगी, बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधालय की छात्राओं स्टाफ, आमजन आदि को विभिन्न जानकारिया भी प्रदान की।
अयोजित कार्यक्रम में अभय कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अवगत कराया की भारतीय नारी की समाजिक यात्रा महात्मा बुद्ध एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान "महिला दिवस मानाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। साथ ही गुप्ता ने बालिकाओं को बताया की महिला के बिना यह मानव जाति का अस्तित्व संभव है । जिस महिला शक्ति के बिना संघर्ष मानव जाति की कल्पना नही की जा सकती है। वो महिला शक्ति सदियों से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरूषों का है। उतना ही महिलाओं का रहा है। महिलाओं को पुरूषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नही मिलते। लेकिन समय के साथ मिलाएँ घर परिवार की चार दीवारों को पार करके राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक महिलाओ की बड़ी भूमिका रही हैं। महिलाओं की भागीदारी का हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
महिला दिवस के मौके पर दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना समाज में पुरूषों के बराबर सम्मान कार्य के समान अवसर प्रदान करना है। तथा नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित योजनाएँ एवं कानून संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं एवं कानून संबंधी विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बामनवास थाना पुलिस के पिपलाई चौकी इंचार्ज वीर सिंह द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को लेकर कविता पाठ की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने अपने विचार रखते हुए नारी शक्ति के बारे में भी बताया। अयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के अलावा उपस्थित स्टाफ ओर आमजन को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम जानकारी महेश चन्द गुप्ता के द्वारा दी गई।