Dark Mode
किशोरी बाल मेले में छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

किशोरी बाल मेले में छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन



चूरूः कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को किशोरी बाल मेला व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समसा एपीसी रामनिवास, समसा पीओ अर्जुन सिंह, अविनाश सहाराण, एसीबीईओ खालिद तुगलक, आरपी विनय कुमार, बागला बालिका प्रधानाचार्य अमर सिंह कस्वां, ओमप्रकाश, आरती, श्याम-सुंदर, जगदीश सर्राफ, जगदीश शर्मा, सीओ स्काउट महिपाल व प्रधानाध्यापिका विमला देवी ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान राज्य-स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। किशोरी बाल मेले के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा 35 प्रकार की स्टालें लगायी गई, जिसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक-विज्ञान, हिंदी, सृजनात्मकता आदि रोचक विषयों के माध्यम से छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सुकेश राहड़ व कृष्णा कुमारी पचार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर षहर के 15 विद्यालयों के 410 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बाल मेले का बारीकी से निरीक्षण कर विद्यार्थियों से स्टालों की जानकारी ली। इस अवसर पर सुनीता दुलड़, तनुजा, शबनम, अनीता चौधरी, विनोद, संतोष अंजू पूनियां, उषा शर्मा, मोहनलाल, कुमेर सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका विमला देवी ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!