शैक्षणिक भ्रमण से बालिकाओ ने इतिहासिक स्थलों की जानकारी ली
फलोदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी में अध्ययनरत बालिकाओं का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। शिक्षक रेवत लीलावत ने बताया कि उप प्रधानाचार्य रावल चन्द सुथार के नेतृत्व में विद्यालय स्टॉफ गणपत राम बिश्नोई शारीरिक शिक्षक, मांगीलाल परिहार अध्यापक,ओमप्रकाश पालीवाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रूम टू रीड की सोशल मोबिलाइजर अंजना व्यास,वैशाली पालीवाल व अभिभावकों में नरसिंगराम सुथार व ओमप्रकाश जगिया के सानिध्य में बालिकाओं को वॉर रूम,भादरिया राय पुस्तकालय,तनोट माता मंदिर,लोंगेवाला बॉर्डर,रामगढ़ टॉवर, सम,गड़ीसर तालाब,जैसलमेर किला,पटवा हवेली आदि ऐतिहासिक स्थलों की सैर करवाकर पूर्व इतिहास व स्थलों के बारे में जानकारी ली गई ।