बालिकाओं ने सीखे सीपीआर के गुर
सीकर। ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में लायंस क्लब सीकर सनराइज जैन सीपीआर ट्रेनिंग स्कूल एवं आई आर सी एफ के संयुक्त तत्वाधान में सी ओ एल एस ट्रेनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ वीके जैन ने बालिकाओं को सीपीआर कैसे प्रभावी तरीके से किया जा सकता है और किस तरह इमरजेंसी में वह व्यक्ति की जान बचा सकता है के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष डॉक्टर संपत्ति मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महता व उद्देश्यों की जानकारी दी।कार्यक्रम में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की 700 से अधिक बालिकाएं,सभी संकाय सदस्य,सचिव रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह,प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ एन डी मिश्रा, सी ए रविंद्र शर्मा,अर्चना शर्मा, अरूणा कुमावत, महावीर ,आरती ,गौरव आदि सदस्य उपस्थित रहे।